logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अपराधी ने शराब पिने के लिए मांगे पैसे, मना करने पर दी जान से मारने की धमकी


नागपुर: पाचपावली पुलिस थाने के बाला भाऊ पेठ परिसर में एक अपराधी ने तलवार का डर दिखा कर एक युवक से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की और पैसे देने से इनकार करने पर अपराधी ने युवक को जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी दो पहिया गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी।इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह शातिर अपराधी जरिपटका निवासी प्रिंस चहांदे बताया जा रहा है जिसके खिलाफ इससे पहले पांचपावली और जरिपटका थाना क्षेत्रों में करीब 9 अपराधिक मामले दर्ज हैं। पिछले 3 दिनों से यह आरोपी बाला भाऊ पेठ निवासी फरियादी रवि समर्थ के घर में जाकर उसे शराब पीने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। 

मंगलवार दोपहर भी यह आरोपी बाला भाऊ पेठ परिसर पहुंचा और रवि से शराब पीने के लिए 500 रूपये की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर अपराधी ने गाली गलौज की और तलवार निकालकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी गाड़ी को लात मारकर उसमें नुकसान किया। फरियादी ने इस घटना की शिकायत पांच पावली पुलिस से कर दी जिसके बाद पुलिस ने शिकायत मिलते ही आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: 

  • ट्यूशन से घर जा रही नाबालिग के साथ सेल्समैन ने छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
  • उमरेड-कऱ्हाडला अभयारण्य स्थित रिसॉर्ट्स में अश्लील डांस, पुलिस ने छह युवतियों सहित 18 लोग गिरफ्तार