logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर में नहीं रुक रही हत्याएं, पत्थर से कुचलकर युवक को उतरा मौत के घाट


नागपुर: शहर में हत्याओं का दौर लगातार जारी है। रोजाना किसी न किसी परिसर या क्षेत्र में हत्या की वारदात सामने आरही है। दो दिन पहले दो व्यापारियों की हत्या की घटना अभी ताजा ही थी कि शहर में हत्या की एक और वारदात सामने आ गई। हिवरीनगर नंदनवन इलाके में एक युवक की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए युवक का नाम तुषार किशोर इंगले ( 18, निवासी गुजर नगर, गंगाबाई घाट, नागपुर) है।

प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक नंदनवन क्षेत्र के हिवरी नगर में संघर्ष नगर रोड पर शराब भट्टी के सामने एक खाली भूखंड पर अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान  सभी दोस्तों के बिच बहस शुरू हुई।  इस बीच आरोपी ने तैश में आकर तुषार पर पत्थर मारकर और कुचलकर उसकी हत्या कर दी गई।  

मंगलवार की सुबह छह बजे टहलने जा रहे नागरिकों ने खून से लथपथ शव देखा। हत्या के पीछे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश जारी है।