logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रंगदारी वसूलने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मानकापुर परिसर में 2 अलग अलग वारदातों को दिया था अंजाम


नागपुर: नागपुर के मानकापूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक रंगदारी वसूलने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया यह आरोपी करण उर्फ रोहित नौकरीया बताया जा रहा है जिसके खिलाफ इससे पहले  भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक ही दिन में इस अपराधी ने मानकापुर परिसर में 2 अलग अलग वारदातों को अंजाम दिया था। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात आरोपी करण नौकरीया, हाथ में चाकू लेकर विकास भवन के पास स्थित आशा इंटरप्राइजेस नामक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान के बाहर आया। वहाँ उसने जोर-जोर से चिल्लाकर गालियाँ दी और जब दुकान के मालिक दीपक मानमोडे ने समझाने की कोशिश की, तो आरोपी ने खुद को खतरनाक गुंडा बताते हुए  दुकानदार से हर महीने 5000 रुपये देने की मांग की। इस घटना के दौरान अन्य दुकानदार भी मौके पर इकट्ठा हो गए, लेकिन आरोपी ने सबको चाकू दिखाकर  जान से मारने की धमकी दी । 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर इसी दुकान से चाकू की नोंक पर  पैसों की वसूली की थी। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके पास से चाकू भी बरामद किया है।