logo_banner
Breaking
  • ⁕ 1 अगस्त से एसटी में रियायत के लिए स्मार्ट कार्ड अनिवार्य, राज्यभर में 51 लाख यात्रियों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Nagpur: धर्मांतरण के दबाव और शोषण का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार ⁕
  • ⁕ Bhandara: वरठी में दीये की बत्ती से लकड़ी के पुराने घर में लगी आग; जान का नुकसान नहीं, घर में रखा सामान जला ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में एमडी ड्रग्स की बिक्री, क्राइम ब्रांच ने दो को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: महिला पुलिस अधिकारी से छेड़छाड़ करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करें, विधानसभा में मुद्दा उठाते प्रवीण दटके ने की मांग


नागपुर: नागपुर में हुई हिंसा के दौरान सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ छेड़खानी और उनके साथ अभद्रता का सनसनी खेज मामला सामने आया है। महिलापुलिस कर्मियों के साथ की गई अभद्रता करने मामले में गणेशपेठ थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया है। वहीं अब यह मामला विधानसभा में उठाया गया है। मध्य नागपुर विधायक प्रवीण दटके ने यह मुद्दा उठाया दटके ने इस वारदात में शामिल आरोपियों को पकड़ने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया।

ध्यानआकर्षण प्रस्ताव पर बोलते हुए दटके ने कहा, "सोमवार रात दंगे भड़कने के बाद करीब पांच सौ लोगों की भीड़ नारे लगा रही थी और पत्थरबाजी कर रही थी। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस उपायुक्त निकेतन कदम, पुलिस उपायुक्त शशिकांत सातव और पुलिस उपायुक्त अर्चित चांडक के साथ पुलिस निरीक्षक मच्छिंद्र पंडित, पुलिस उपनिरीक्षक नितिन राजकुमार, दंगा नियंत्रण दस्ते के पांच कर्मचारी और एक महिला पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे।"

दटके ने आगे कहा कि, "भीड़ ने पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। पुलिस पर हमला किया, उन्हें पीटा गया। भीड़ ने एक महिला पुलिस अधिकारी को पकड़ लिया। उसने उसके कपड़े उतारने की कोशिश की और अश्लील इशारे किए। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा समय रहते स्वयं को बचा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। इसके बाद भीड़ ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की।" दटके ने महिला अधिकारी के साथ अभद्रता करने वालों की पहचान करने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग राज्य सरकार से की।