logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: एमडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार, 10 लाख से ज्यादा का माल जब्त; छिंदवाड़ा से आए थे सभी युवक


नागपुर: नागपुर के कपिल नगर पुलिस की टीम ने पावर ग्रिड चौक पर छिंदवाड़ा से एमडी खरीदने आये तीन युवकों को एक कार में रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान ड्रग्स मुहैया करवाने वाला आरोपी  मौके से फरार हो गया जिसकी भी तलाश पुलिस कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास  से एमडी सहित करीब 10 लाख से अधिक के माल को भी बरामद किया है। 

कपिल नगर पुलिस की टीम अपने थाना परिसर गस्त कर रही थी इस दौरान  उन्हें पावर ग्रिड चौक स्थित बस स्टॉप के पास मध्य प्रदेश पासिंग एक कार संदिग्ध रूप में खड़ी दिखाई दी। इस दौरान जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कार वही पर छोड़कर युवकों ने भागने का प्रयास किया जिन्हें थोड़ी दूर ही पीछा कर पकड़ लिया गया।

इस कार में अंश वीरेंद्र पुरिया, प्रियांशु अनिल शुक्ला और अभिषेक अशोक  भवरकर नामक युवक मिले। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास करीब 4 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स मिली। पूछताछ में पता चला कि अंश पुरिया छिंदवाड़ा में एक रेस्टोरेंट चलाता है और उसके पिता पेशे से डॉक्टर हैं । वह नागपुर में अपनी कार में ड्रग्स लेने के लिए पहुँचा था। उसके  रेस्टोरेंट में काम करने वाला अभिषेक भवरकर और उसका दोस्त

प्रियांशु शुक्ला भी उसके साथ कार में थे।इस कार्रवाई के दौरान नागपुर का तस्कर मौके से फरार हो गया। इस कार्रवाई के दौरान एमडी सहित 10 लाख से अधिक के माल को पुलिस ने आरोपियों के पास से बरामद किया है।