logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर से शुरू हुई एनसीपी-सपा की मंडल यात्रा, शरद पवार ने झंडी दिखा रथ को किया रवाना


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-सपा की मंडल यात्रा की शुरुआत नागपुर से हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा रथ को रवाना किया। इस दौरान एनसीपी के सभी प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

विधानसभा चुनाव में एनसीपी-सपा को करारी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पार्टी का मूल वोटर माने वाला ओबीसी वर्ग भी पार्टी से दूर हो गया। इसके कारण पार्टी के कई कद्दावर नेताओं को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। पार्टी को दोबारा खड़ा करने और ओबीसी समाज को पार्टी के पास दोबार लाने के लिए एनसीपी-सपा ने राज्य स्तरीय मंडल यात्रा निकाल रह है। जिसकी शुरुआत आज शनिवार को नागपुर से हुई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

रथ की शुरुआत के पहले पवार ने वैराइटी चौक स्थित आयोजित एक सभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को संगठित रहने और आगामी चुनाव में जीत का मंत्र दिया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत शिंदे, विधायक रोहित पवार, जितेंद्र अव्हाड, पूर्व मंत्री अनिल देशमुख सहित प्रमुख नेता मौजूद रहे।