logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी धमकी मामला: अब एनआईए करेगी मामले की जांच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दी अनुमति


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी धमकी और पैसे मांगने मामले (Nitin Gadkari Threat Case) की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) करेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Central Home Ministry) ने इस प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इसके बाद जल्द ही एनआईए की टीम नागपुर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर सकती है। इस मामले को लेकर सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि, जांच एजेंसी ने अलग से इस मामले में मामला दर्ज किया है। 

आरोपी के खिलाफ यूएपीए के तहत मामला दर्ज 

आरोपी जयेश कांता उर्फ़ पुजारी के खिलाफ नागपुर पुलिस ने विविध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच कर रही। वहीं इस दौरान आतंकी एंगल आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ यूएपीए के तहत भी मामला दर्ज किया। वहीं आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि, जांच लगातार जारी है, लेकिन मामलों को गंभीरता दे देखते हुए पुलिस ने यूएपीए के तहत दूसरा मामला भी दर्ज करने वाली है। 

मामले से जुड़े अन्य लोगों को भी लाया जा सकता है नागपुर 

जयेश कांता मामले को लेकर नागपुर पुलिस ने बेलगांव में जाकर कई मामले से जुड़े कई अपराधियों से पूछताछ की है। आयुक्त कुमार ने बताया कि, इस मामले में भी नागपुर पुलिस पूछताछ के लिए उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जायेगा और उन्हें भी नागपुर लाया जाएगा।