logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Operation U-Turn: शराब पीकर वाहन चलाने वालों की अब नहीं खैर, मैदान में 10 मोबाइल टीमें; 11 दिनों में 449 पर कार्रवाई


नागपुर: शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नागपुर ट्रैफिक पुलिस का ऑपरेशन यू-टर्न अब और सख्त हो गया है। 10 जुलाई से शुरू किए गए इस विशेष अभियान में अब तक कुल 449 शराबी चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। शहर में 10 प्रमुख स्थानों पर चल रही नियमित नाकाबंदी के बावजूद कई शराबी पुलिस को देखकर यू-टर्न लेकर भागने लगे थे। इन चालकों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने अब हर ट्रैफिक सर्कल में एक मोबाइल टीम तैनात करने का निर्णय लिया है।

ये टीमें विशेष रूप से उन क्षेत्रों में गश्त करेंगी जहां बार, पब और शराब की दुकानें ज्यादा हैं। साथ ही, रात 11 बजे से लेकर 2 बजे तक, जब शराब पीकर गाड़ी चलाने की घटनाएं सबसे अधिक होती हैं, उस समय पर भी पुलिस अब अधिक सक्रिय नजर आएगी।

नई रणनीति के तहत बदलाव

ट्रैफिक पुलिस डीसीपी लोहित मतानी के निर्देश पर ऑपरेशन यू-टर्न में आंशिक बदलाव किया गया है। पुराने 10 नाकाबंदी प्वाइंट्स को बरकरार रखते हुए, 10 नई मोबाइल टीमें और 10 अतिरिक्त नाके शहर के पब्स, क्लब्स और देर रात तक खुले रहने वाले शराब विक्रेताओं के आसपास लगाए जाएंगे। इस कदम से अब शराबी वाहन चालकों की हर दिशा से घेराबंदी होगी और उन्हें भागने का मौका नहीं मिलेगा।

ड्रंक एंड ड्राइव कार्रवाई का आंकड़ा (10 से 21 जुलाई 2025) तक:


  • सदर - 35
  • सीताबर्डी - 23
  • कॉटन मार्केट - 30
  • लकड़गंज - 77
  • अजनी - 36
  • सोनेगांव - 56
  • सक्करदरा - 21
  • कामठी - 51
  • एम.आई.डी.सी. - 54
  • इंदोरा - 66
  • कुल मिलाकर – 449 मामले

पुलिस की इस सख्ती से अब शहर में देर रात शराब पार्टी करने वालों और गैरजिम्मेदार ड्राइवरों की नाक में दम हो गया है। नागपुर ट्रैफिक पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में और भी तेज़ होने की संभावना है।