logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

तंबाकू तस्करी के नए सरगना ब्रह्मपुरी के पटेल, पुराने सरगना बदनाम होते ही नए को मिला मौका


चंद्रपुर: फ्लेवर्ड तंबाकू की तस्करी के पुराने सरगनाओं के बदनाम होने के बाद अब नए सरगना की तलाश शुरू हो गई है। ब्रह्मपुरी के पटेल नामक व्यापारी को अब छत्तीसगढ़ से फ्लेवर्ड तंबाकू की तस्करी की जिम्मेदारी दी गई है। पटेल पिछले कुछ दिनों से जिले भर में प्रतिबंधित तंबाकू का वितरण कर रहा है। राज्य में फ्लेवर्ड तंबाकू पर प्रतिबंध है। इसलिए पड़ोसी राज्यों से तम्बाकू की तस्करी की जाती है। यह करोड़ों रुपये का दैनिक लेन-देन है।

इससे पहले फ्लेवर्ड तंबाकू की तस्करी जयसुख और वसीम द्वारा की जाती थी। लेकिन ये दोनों ही पुलिस महकमे में बदनाम हैं। पुलिस अधिकारीयों के निशाने पर दोनों लगातर बने हुए हैं। इस कारण नया सरगना की तलाश शुरू कर दी गई। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और अन्य पड़ोसी राज्यों से फ्लेवर्ड तंबाकू लाते समय कई थानों को पार करना पड़ता था। इसलिए कार्रवाई भी की जा रही थी। परिणाम पुराने को बदलने के लिए नए सरगना की तलाश की गई। 

अंतत: उसकी तलाश बंद हुई तो वह ब्रह्मपुरी के एक व्यवसायी पटेल के पास पहुंचाकर। इस प्रकार तंत्र की 'मंशा' पूरी हो गई। शराब विक्रेताओं के बीच आज भी चर्चा है कि इस अधिकारी के कार्यकाल में चंद्रपुर शराब की अवैध आपूर्ति वाणी-घुघूस के माध्यम से बड़े पैमाने पर की जाती थी, जो अधिकारी वर्तमान में ब्रह्मपुरी में कार्यरत हैं।

क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि उस समय के अनुभव का उपयोग अब फ्लेवर्ड तंबाकू के लिए भी किया जाने लगा है। सेवानिवृत्ति कुछ महीने दूर है। इसलिए पटेल से हाथ मिलाकर ज्यादा से ज्यादा कमाया जा सके इसमें अधिकारी लगा हुआ हैं। फ्लेवर्ड तंबाकू को छत्तीसगढ़ से ब्रह्मपुरी लाना सुविधाजनक है। इसलिए यह जिम्मेदारी पटेल को सौंपी गई है।

वर्तमान में खाद्य एवं औषधि प्रशासन में नए अधिकारी हैं। उन्होंने फ्लेवर्ड तंबाकू की तस्करी भी नहीं देखी है। वे नए दोस्त बनाने की भी कोशिश कर रहे हैं। मालूम हो कि इसके लिए कुछ लोग उसके संपर्क में हैं।