logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: सर्च के दौरान पुलिस ने 26 ग्राम एमडी की जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: गुप्त जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो ड्रग्स पैडलर को गिरफ्तार किया है। इस दौरान दोनों के पास से 26.9 ग्राम एमडी सहित 2.86 लाख का सामान जब्त किया है। आरोपियों की पहचान शेख शारीख वल्द शेख करीम (24, बड़ा ताजबाग) और विकास यज्ञनारायण गुप्ता (23, पोवारी नगर, प्लॉट नंबर 24, हनुमान मंदिर के पास) के रूप में हुई है। 

हिंगना पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी की दो युवक ड्रग्स को लेकर जारहे हैं। जानकारी के आधार पर पुलिस ने डोंगरगांव के गोल्डी बीयरबार के सामने जाल बिछाया। पुलिस को दो युवक हाथ में झोला लिए सामने से आते दिखाई दिए। शक के आधार पुलिस ने दोनों को रोका और पूछताछ की। वहीं बैग की तलाशी के दौरान उसमें पुलिस को एमडी मिली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कार रही है।