logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पुलिस की वर्दी पर घूसखोरी का दाग लगाने वाले पुलिसकर्मी को किया गया निलंबित


नागपुर:गुटखे, सरकारी अनाज अथवा छोटे-मोटी सट्टा पट्टी पर कार्रवाई कर वाहवाही लेने का प्रयास करने वाले ज़ोन 3 के विशेष दल द्वारा उगाही किए जाने का मामला सामने आया है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने इसे गंभीरता से लिया है और उगाही के में लिप्त एक पुलिसकर्मी को निलंबित कर किया गया है जबकि दल के प्रभारी सहित अन्य चार कर्मियों का पुलिस मुख्यालय में तुरंत तबादला किया गया है। इस कार्यवाही से पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मियों में हड़कंप मच गया है। तत्कालीन डीसीपी गजानन राजमाने के समय में परिमंडल 3 में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष दस्ते का गठन किया गया था। इस दस्ते का प्रभारी पीएसआई जितेश अरावेल्ली को बनाया गया था। यह दल अमूमन गुटखा अथवा अनाज की कालाबाजारी करने वाले लोगों पर ही कार्यवाही करता था। इस मामले में पाया गया की प्राथमिकता के आधार पर जिन अपराधियों की जांच होती उन्हें नजरअंदाज किया जाता था। सूत्रों की मानें तो इस दल ने इतवारी के एक गुटखा व्यापारी से मदद करने के नाम पर मोटी रकम की मांग की थी। इसकी भनक डीसीपी जोन 3 गोरख भामरे को लगी थी। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार को दी। इसके बाद इस मामले में अहम भूमिका निभाने वाले सिपाही सचिन चरडे को निलंबित कर दिया गया जबकि पीएसआई आरावल्ली को कंट्रोल रूम और अन्य चार पुलिसकर्मियों को पुलिस मुख्यालय में तत्काल तबादला किया गया।