logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Breaking: दिघोरी परिसर में मिला मेडिकल से फरार कैदी, क्राइम यूनिट चार ने किया गिरफ्तार


नागपुर: मेडिकल अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार होने वाले कैदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नागपुर पुलिस की क्राइम यूनिट चार ने आरोपी को सोमवार दोपहर को दिघोरी परिसर से गरफ्तार किया। घटना के 36 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

ज्ञात हो कि, चोरी सहित विभिन्न मामलों में आरोपी हर्ष वानखेड़े (23) पिछले कई दिनों से नागपुर सेन्ट्रल जेल में बंद था। आरोपी मूलतः भंडारा जिले के तिरोड़ा तहसील का निवासी है। आरोपी के ऊपर नागपुर और वाठोडा थाने में आठ मामले दर्ज हैं। 16 मई को जेल में फिसलने के कारण हर्ष के सर में चोट लगी थी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां आरोपी 17 मई की रात में करीब एक से डेढ़ के बीच सभी को चकमा देते हुए फरार हो गया। पूरी घटना वार्ड में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

मेडिकल अस्पताल से कैदी के फरार होने की जानकारी सामने आने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश में अजनी पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सभी जगहों पर सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन वह नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए नागपुर पुलिस के आला अफसरों ने जिले के सभी थानों को आरोपी की खोज करने और गिरफ्तार करने का आदेश दिया। 

आला अफसरों के आदेश पश्च्यात तेजी से आरोपी की खोज शुरू की गई। सोमवार 19 जून को क्राइम ब्रांच यूनिट चार ने आरोपी को दिघोरी परिसर से आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेडिकल अस्पताल से फरार होने के बाद आरोपी दिघोरी परिसर में अपने किसी परिचित के यहां आकर छुप गया। क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पकड़ कर अजनी पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस आगे की जाँच कर रही है।