logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Sana Khan Murder Case: पुलिस ने कांग्रेस विधायक संजय शर्मा से की पूछताछ, बोले- प्रकरण से मेरा कोई लेना देना नहीं


नागपुर: सना खान हत्या मामले (Sana Khan Murder Case) में आये दिन नए खुलासे हो रहे हैं। नागपुर से शुरू हुआ प्रकरण जबलपुर होते हुए नरसिंगपुर तक पहुंच गया है। जाँच के दौरान मध्यप्रदेश के तेंदूखेड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक संजय शर्मा (Congress MLA Sanjay Sharma) का नाम आया था। इसी के मद्देनजर शर्मा को मानकपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। जहां गुरुवार को वह नागपुर पहुंचे। पूछताछ के बाद बाहर निकले शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि, इस मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं। 

शर्मा ने कहा, “जबलपूर मे जो मर्डर हुआ था, उसके बारे मे पुलिस को जानकारी चाहिए थी, इस मामले में जो आरोपी (अमित साहू ) है, वह 10 -15 साल पहले हमारे यहां काम करता था, वह हमारा परिचित था, इसीलिए पुलिस को उस बारे में जानकारी चाहिए थी। वह हमने उन्हें बता दी। इस प्रकरण से हमारा कोई संबंध नहीं।” उन्होंने आगे कहा, “पिछले चार-पांच साल से वह अमित शाहू से नहीं मिले हैं। वहीं हत्या के बाद वह हमसे मिला था, लेकिन उस समय हमें इस प्रकरण के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।”

वहीं इस हत्या में गिरफ्तार रविशंकर यादव से संबंध को लेकर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा, “यादव जबलपुर के ठेकेदार हैं। हम उन्हें जानते हैं। उसके अलावा हमारा किसी से कोई संबंध नहीं है।” वहीं सना खान को लेकर बोलते हुए विधायक शर्मा ने कहा, “ना हम सना खान को जानते हैं, ना कभी मुलाकात हुई, ना कभी उससे टेलीफोन पर बात हुई।”

आरोपियों के सामने बिठाकर हुई पूछताछ 

नागपुर पहुंचे विधायक शर्मा को पुलिस ने डीसीपी जोन 2 के आफिस बैठकर पूछताछ की। विधायक से पुलिस ने करीब दो घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान विधायक और दोनों आरोपियों को आमने-सामने बैठकर सवाल जवाब किया गया। पुलिस ने मृतक सना की माँ भी पुलिस कार्यालय मौजूद रही। जानकारी के अनुसार उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। 

जरुरत पड़ेगी तो दोबारा होगी पूछताछ 

वहीं इस मामले पर बोलते हुए डीसीपी राहुल मदने ने कहा, “जांच के दौरान विधायक का नाम आया था, जिसके बाद उन्हें पूछताछ में शामिल होने के लिए नोटिस जारी किया गया था। इसके मद्देनजर वह आज यहाँ पहुंचे थे। पूछताछ के दौरान विधायक ने सहकार्य किया है। फ़िलहाल अभी तो उन्हें जाने के लिए कहा गया है, लेकिन अगर भविष्य में जरुरत पड़ेगी तो उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा।”

देखें वीडियो:

यह भी पढ़ें: 

  • Sana Khan Murder Updates: नागपुर पहुंचे कांग्रेस विधायक संजय शर्मा, सना के मर्डर से जुड़े हैं तार