logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

रिटायर कनिष्ठ लिपिक से कार्यरत वरिष्ठ लिपिक ने मांगी रिश्वत,एसीबी ने किया गिरफ़्तार


चंद्रपुर- रिटायर्ड कनिष्ठ लिपिक से रिश्वत मांगने वाले वरिष्ठ लिपिक को नागपुर एसीबी की टीम ने चंद्रपुर में गिरफ़्तार किया है.
अधीक्षक वेतन एवं भविष्य निर्वाह निधि माध्यमिक चंद्रपुर कार्यालय  में कार्यरत गोपालकृष्ण उमाजी पेन्टेवार ने जिला परिषद से सेवानिवृत लिपिक से चार हजार रूपए की रिश्वत मांगी थी.शिकायतकर्ता चिमूर तहसील के तलोधी निवासी है. शिकायतकर्ता का पेंशन का केस महालेखापाल कार्यालय नागपुर में भेजने के एवज में यह रिश्वत मांगी गयी थी. शिकायतकर्ता इसके लिए तैयार नहीं हुआ और उसने एंटी करप्शन ब्यूरो को इसकी शिकायत कर दी. शिकायतकर्ता और आरोपी वरिष्ठ लिपिक के बीच आपसी बातचीत कर 4 हजार रुपये में समझौता हुआ. और रिश्वतखोर लिपिक को जिला परिषद कार्यालय चंद्रपुर  कार्यालय के सामने गेट के पास रिश्वत लेते हुए रंगे हांथ गिरफ़्तार कर लिया।