logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर APMC घोटाले की जांच अब SIT करेगी, भाजपा विधायकों की मांग पर राज्य सरकार का फैसला


नागपुर: नागपुर कृषि उत्पन्न बाजार समिति में सामने आई अनियमितताओं और घोटाले की जांच के लिए राज्य सरकार ने विशेष जांच दल का गठन कर दिया है। यह समिति जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित की गई है, जिसे 30 दिनों के भीतर सभी आरोपों की जांच कर रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपने का निर्देश दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस मामले को भाजपा विधायकों ने विधानसभा में उठाया था और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की थी।

ज्ञात हो कि, APMC प्रशासन पर आरोप है कि उसने नियमों का उल्लंघन करते हुए मनमाने ढंग से प्रमोशन दिए और बकरा मंडी से मिलने वाले करोड़ों रुपये के राजस्व का गबन किया गया। पिछले दिनों मानसून सत्र में मुद्दा उठाते हुए खोपड़े ने APMC प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस घोटाले की जांच के लिए पहले भी दो समितियाँ—2017 में पीएल खंडागडे समिति और 2023 में एडी पाटिल समिति—गठित की गई थीं। दोनों ही रिपोर्टों में भ्रष्टाचार के संकेत मिले थे। खोपड़े ने आगे कहा कि,  बकरा मंडी से सरकार को करीब 40 करोड़ रुपये का राजस्व मिलना था, लेकिन संचालकों और दलालों ने मिलीभगत कर यह राशि हड़प ली।

इसी मुद्दे पर मध्य नागपुर से भाजपा विधायक प्रवीण दटके ने भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि APMC प्रशासन ने प्रमोशन प्रक्रिया में पूरी तरह मनमानी की। नियमों की अनदेखी कर पात्र कर्मचारियों को नजरअंदाज करते हुए जूनियर कर्मियों को पदोन्नति दे दी गई।

तीन सदस्यीय SIT का गठन 

भाजपा विधायकों की लगातार मांग के बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया और शुक्रवार को जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी। यह समिति नागपुर के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में काम करेगी, जिसमें नागपुर के पुलिस अधीक्षक और छत्रपति संभाजीनगर स्थित सहकारी संस्था के विभागीय सहनिबंधक शामिल होंगे।

30 दिनों में सरकार को सौंपे रिपोर्ट

सरकार ने समिति को निर्देश दिया है कि वह 2017 और 2023 में गठित पुरानी जांच समितियों की रिपोर्टों की समीक्षा करे, दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करे और APMC प्रशासन के पूरे कार्यकाल की गहन जांच कर 30 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करे।