logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

सड़क किनारे खड़ी एसटी बस को ट्रैवल्स बस ने पीछे से मारी टक्कर


नागपुर-उमरेड रोड पर पांच गांव के पास एक एसटी बस को ट्रैवल्स बस ने पीछे से टक्कर मार दी.इस घटना में 10 से 12 लोग मामूली जख़्मी हुए है.मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह साढ़े 11 बजे के दौरान की यह घटना है.भिवापुर से नागपुर की ओर आ रही एसटी बस पांचगांव बस स्टैंड के पास सवारियों को बस में बैठाने के लिए रुकी थी.इसी बीच पीछे से आ रही एक ट्रैवल्स बस ने पीछे से सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी.टक्कर मारने के बाद ट्रैवल्स बस सड़क किनारे दूसरे साइड पर उतारकर गड्ढे में जा गिरी।इस घटना में ट्रैवल्स बस में सवार करीब 10 से 12 यात्री मामूली जख़्मी हो गए.जबकि एसटी बस में सवार एक 12 वर्षीय छात्रा मामूली जख़्मी हुई है.इस मामले में पुलिस ने ट्रैवल्स बस के ड्राइवर को गिरफ़्तार किया है.