logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर जिले के देवलापार के पवनी जंगल बफर जोन में 22 वर्षीय युवक का मिला शव, मृत युवक चार दिन से था लापता


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक तहसील के देवलापार थाना अंतर्गत पवनी बफर जोन में एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला है. यह युवक चार दिन से लापता था. इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है.


पिपरिया निवासी 22 वर्षीय युवक चेतन प्रदीप सोनटक्के 26 अगस्त मंगलवार सुबह 4 बजे बिना किसी को बताए घर से बाहर चला गया था. चार दिन बाद मृतक का शव पवनी कक्ष क्रमांक 584 परिसर में पाया गया. देवलापार पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव विच्छेदन करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है. युवक की मौत कैसे हुई पुलिस इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है. आगे की जांच देवलापार पुलिस कर रही है.