logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाठग अजित पारसे का मायाजाल अब आयेगा सामने ,पुलिस आयुक्त बोले जल्द दर्ज करेंगे बयान


नागपुर: होमियोपैथी डॉक्टर से जालसाजी के मामले में आरोपी महाठग अजित पारसे बीमार होने के चलते पूछताछ से अब तक बचा रहा.लेकिन नागपुर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया है की अजित का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने अब उसे पूछताछ के लिए फिट करार दे दिया है.जिसके बाद अब उससे पूछताछ की जायेगी। खुद को सोशल मीडिया एक्सपर्ट बताकर और रसूखदारों से नजदीकी का सम्पर्क बताकर लोगों के साथ जालसाज़ी किये जाने का आरोप अजित पर है.उसके शिकार कई लोग हो सकते है लेकिन अब तक पुलिस के पास सिर्फ दो लिखित शिकायतें प्राप्त हुई है.
पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया की संभव है की पारसे ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया हो इसलिए पुलिस नागरिकों से सामने आने की अपील कर रही है और जल्द ही उससे पूछताछ की जायेगी। गौरतलब हो की नागपुर के महल परिसर में होमियोपैथी डॉक्टर राजेश मोरकुटे की शिकायत के बाद अजित पारसे की जालसाजी का मायाजाल सामने आया इसके बाद एक ड्राइविंग स्कूल के संचालक मनीष वझलवार ने भी धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। इन दोनों मामलों में पुलिस को पूछताछ करनी है लेकिन बीते 42 दिनों से अजित अस्पताल में इलाज करा रहा है.अब जब उसकी फिजिकल रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है तो जाँच के बाद और कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आने की उम्मीद है.