logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Umred Factory Blast Case: फिर एक मजदुर की मौत, मृतकों की संख्या हुई छह


नागपुर: उमरेड एमआईडीसी स्थित एमएमपी फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट मामले में मृतकों की संख्या छह पहुंच गई है। मंगलवार सुबह गंभीर रूप से घायल मजदुर करन तुकाराम शेंडे (20) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। शहर के निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। हालांकि, गंभीर रूप से घायल करन की स्थिति नाजुक बनी हुई थी, हालांकि, उसने दम तोड़ दिया। बतादें कि, हादसे में करन के बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गई थी। 

ज्ञात हो कि, 11 अप्रैल को उमरेड में एमएमपी कंपनी में हुए विस्फोट हुआ था। इस हादसे में 13 लोग घायल हुए थे। जिसमें तीन की मौत मौके पर ही हो गई थी, वहीं दो की मौत इलाज के दौरान हुई। बाकी आठ का इलाज नागपुर के एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है। छह की स्थिति अभी स्थिर हैं, वहीं एक गंभीर मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

गांव में पसरा मातम 

11 अप्रैल को उनके बड़े भाई निखिल तुकाराम शेंडे (25) की कंपनी में हुए विस्फोट में मौत हो गई। वहीं छोटा भाई करन गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज नागपुर के अस्पताल में किया जा रहा था। हालांकि, मंगलवार को उसकी मौत हो गई। दूसरे भाई की मौत की खबर जब शेंडे परिवार के गांव गोंडबोरी में पहुंची तो वहां भी मातम फैल गया। परिवार के दो जवान बच्चों की मौत से माता-पिता का रो-रो कर बुरा हाल है।