logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Wardha

Wardha: दुपहियां को मारा कट, किया कुल्हाडी से हमला


वर्धा: दुपहियां को कट लगने को लेकर हुए विवाद में कुल्हाडी से हमल किया गया. जिसमें व्यक्ती गंभीर रूप से जख्मी हुआ. उसे उपचारार्थ अमरावती के सरकारी अस्पताल में दाखिल किया गया. 

जानकारी के अनुसार मोई तांडा निवासी नामदेव चव्हाण व चंद्रशेखर चव्हाण में दुपहियां के कट को लेकर विवाद उपजा. इसी विवाद के चलते चंद्रशेखर चव्हण ने नामदेव पर कुल्हाडी से सर पर हमला किया. सर पर गहरी चोट आने के कारण नामदेव को तंरुत आष्टी के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया. तभी वहां चंद्रशेखर चव्हण अपने सहयोगी के साथ पहुंचा.

जिससे पुन: दोनों गुटों में विवाद होने लगा. दोनों गुटों ने एकदुसरे पर अस्पताल की सामुग्री फेकना शुरू किया. जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस दल पहुंचने के बाद वातावरण शांत हुआ. डा. अरशिया शेख ने इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज की.

पुलिस ने डा. शेख की शिकायत पर दोनों गुटों के खिलाफ मामला दर्ज किया. तथा नामदेव चव्हाण के बयाण के आधार पर चंद्रशेखर चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. नामदेव को उपचारार्थ अमरावती में भेजा गया है. वहां उपसर उपचार शुरू है.