logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में वाणी का जायसवाल परिवार हताहत, तीन लोगों की मौत


यवतमाल: उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें सात लोगों की मौत हुई है। मृतकों में यवतमाल जिले के वाणी तहसील के तीन लोगों भी शामिल है। मृतकों की पहचान राजकुमार सुरेश जायसवाल (41), श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (32) और दो साल की बच्ची काशी राजकुमार जायसवाल के रूप में हुई है। यह हादसा रविवार सुबह साढ़े पांच बजे गौरीकुंड के पास हुआ। 

केदारनाथ में गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के जंगल के बीच श्रद्धालुओं का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 श्रद्धालु सवार थे। इस हादसे में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। राजकुमार जायसवाल और श्रद्धा जायसवाल का बेटा विवान पंढरकवड़ा में अपने दादा के पास रह रहा था। वह उनके साथ केदारनाथ नहीं आया था। इसी कारण उसकी जान बच गई है।

राजा जायसवाल ने कुछ महीने पहले शहर में भव्य "काशी शिव महापुराण" का आयोजन किया था। तब से ही जायसवाल परिवार चर्चा में है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर केदारनाथ मंदिर से श्रद्धालुओं को गौरीकुंड ले जा रहा था। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का था।