logo_banner
Breaking
  • ⁕ नेपाल बाढ़ में फंसे नागरिकों की सुरक्षित घर वापसी शुरू, पटना से नागपुर के लिए हुए रवाना हुए 102 श्रद्धालु; मुख्यमंत्री फडणवीस और प्रशासन का जताया आभार ⁕
  • ⁕ Chandrapur: डीजे पर पुलिस का शिकंजा; गणेशोत्सव से पहले साउंड सिस्टम का होगा प्रत्यक्ष ‘डेमो, नियम तोड़ने संचालकों पर दर्ज होगा मामला ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Yavatmal

Yavatmal: वाहन चोरी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 23 वाहन भी जब्त


यवतमाल: शहर में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ आरोपियों की निशानदेही पर 23 दोपहिया वाहन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष मस्के वर्धा निवासी के रूप में हुई है। 

शहर के सरकारी अस्पताल परिसर से लगातार दोपहिया वाहन चोरी हो रहे थे.  जिससे ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले गरीब मरीजों के परिजनों को भारी आर्थिक मार झेलनी पड़ रही थी. जिसके बाद  यवतमाल पुलिस ने इस इलाके पर फोकस किया और डेढ़ महीने तक निगरानी  रखने के बाद आख़िरकार शातिर चोर को सलाखों के पीछे पहुंचा ही दी।  

गिरफ्तार चोर सुभाष  मस्के वर्धा जिले के रहने वाला है। सुभाष गांव में कोई काम नहीं  करता बल्कि उसे  जुए की लत लग गई थी। जुआ खेलने के लिए ही वो वाहन चुराने लगा। इसके लिए वो अस्पताल में आने वाले मरीज और उनके रिश्तेदारों के वाहन को अपना निशाना बनाया। 

वर्धा से यवतमाल आकर वो सरकारी अस्पताल से दोपहिया वाहन को चुराकर ग्रामीण इलाके में में बहुत कम कीमत पर बेच देता था। खास बात तो ये यही की  स्प्लेंडर बाइक पर ज्यादा फोकस  करता था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके पास  से 23 वाहन जब्त किये है।