logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: शहर के बस स्टैंड पर पकड़ी 111 ग्राम MD ड्रग्स, आरोपी गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज


बुलढाणा: खामगांव सिटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खामगांव बस स्टैंड पर एक व्यक्ति को 111 ग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स और 10 ग्राम सफेद पाउडर के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़े गए ड्रग्स की कीमत 10 लाख रुपये है. पुलिस ने ड्रग्स सहित 25 हजार 517 रुपये का माल जब्त किया है.

शहर पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि गुजरात राज्य के सूरत से एक व्यक्ति ने अवैध ड्रग्स और नशीले पदार्थ बेचने के लिए खामगांव शहर में प्रवेश किया है. इस जानकारी से आश्वस्त होने के बाद नगर पुलिस ने जाल बिछाया. जब खामगांव बस स्टेशन पर फुलवाड़ी निंबैत सूरत निवासी के शब्बीर खान उस्मान खान पठान (35) नामक संदिग्ध की तलाशी ली गई तो उसके पास से 18,000 रुपये कीमत की 1.50 गन मेफेड्रोन ड्रग्स और 6,000 रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन मिले. आरोपी से निट्राशेपाम की 10 मिली ग्राम की 18 गोलियां, गुलकोज डी पाउडर, कुल 25 हजार 517 रुपए कीमत का माल जब्त किया गया.

इस मामले में पुलिस उपनिरीक्षक पंकज सपकाले ने शहर पुलिस की शिकायत के आधार पर आरोपी शब्बीर खान उस्मान खान पठान पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 (सी), 21 (ए), 22 (ए) के तहत मामला दर्ज किया गया. आगे की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक गोंडाने कर रहे हैं.