logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में चाकू की नोक पर 12 लाख की लूट मामले का पुलिस ने किया पर्दाफाश, 7 आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: शहर के नागपुर के वर्धा रोड पर कोठारी हॉस्पिटल के पास डकैती की वारदात हुई. इस घटना में  दोपहिया वाहन पर आए लुटेरों ने चाकू की नोक पर कार सवार दो लोगों से 11 लाख 90 हजार रुपये की नकदी लूट ली. जिसके पुलिस ने इस वारदात का पर्दाफाश कर अब तक सात लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि लुटेरों ने गुप्त सूचना के आधार पर लूटपाट की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 37 वर्षीय किशोर भांदर्गे नामक व्यक्ति चिखली बुलढाणा का रहने वाला है और हमाली का काम करता है. इसके साथ ही वह कुरियर का भी काम करता है. 26 अगस्त की सुबह चिखली में रहने वाले शुभम साखलीकर नामक व्यापारी के पैसों को नागपुर से लाने के लिए वह अपने अमोल काकडे नामक दोस्त के साथ एसटी बस से नागपुर पहुंचा था. साखलीकर ने उसे बताया था कि वर्धमान नगर में रहने वाले किसी जोशी नामक व्यक्ति के कार्यालय से पैसे उठाने हैं. चर्चा है किया यह पैसा हवाला का था.

26 अगस्त की शाम किशोर अपने दोस्त अमोल के साथ वर्धमान नगर पहुंचे जहां उन्होंने जोशी के कार्यालय से 11,90000 रुपये लिए और उन्हें एक बैग में भरकर वे दोनों एक ओला कार से निकल गए. वर्धा रोड पर बाबा ट्रेवल्स नामक बस डिपो के सामने बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें जबरदस्ती रुकवाया और चाकू की नोक पर उनके पास की पैसों की बैग छीन कर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि एक दिन बाद 27 अगस्त को इस घटना की शिकायत धंतोली पुलिस से की गई. मामला संदिग्ध होने के चलते पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में ही टिप देकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिए जाने का खुलासा हुआ.

इसके बाद पुलिस ने अभी तक इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में तनुज झाड़े, निखिल श्रीवास,अभिषेक विश्वकर्मा, आशीष पांडे, गोवरेश भूते, हार्दिक ठोसरे और सौरभ सहारे का समावेश है. तनुज झाड़े को पैसों की टिप मिली थी और उसने ही अपने बाकी के साथियों को इस लूटपाट के लिए तैयार किया था. इसके लिए वर्धमान नगर से ही आरोपी बारी- बारी से कार का पीछा कर रहे थे. उसके बाद मौका देखकर वर्धा रोड पर इस वारदात अंजाम दिया था. हालांकि इस मामले में फरियादी किशोर की भूमिका भी संदिग्ध बनी हुई है जिसकी भी जांच की जारी है. इस मामले में आरोपियों की बढ़ने की भी आशंका पुलिस व्यक्त कर रही है.