logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

काटोल में बड़ा हादसा: नगर परिषद् द्वारा खोदे गड्ढे में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत, खानगांव कचरा डंपिंग यार्ड की घटना


नागपुर: नागपुर जिले के काटोल तहसील केखानगांव पारधी बेड़ा में आज सुबह करीब 10 बजे एक हृदयविदारक घटना घटी। जहां कटोल नगर परिषद के कचरा डंपिंग स्थल पर खोदे गए बड़े गड्ढों में जमा पानी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान विराट राणा पवार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे का शव बाहर निकाला। इस घटना से इलाके में शोक व्याप्त है और स्थानीय नागरिकों ने संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञात हो कि, नगर परिषद ने पारधी बेड़ा के पिछले हिस्से में कचरा डंपिंग के लिए गड्ढे खोदे थे। मानसून के दौरान इन गड्ढों में भारी मात्रा में पानी जमा हो गया था, जिससे खतरा पैदा हो गया था। विराट सुबह खेलते समय इस गड्ढे में गिर गया और उसकी मौत हो गई। विराट की माँ माधुरी राणा पवार इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

स्थानीय पारधी समुदाय के सदस्यों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वे इन गड्ढों को भरवाने और डंपिंग साइट को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में विधायकों, मंत्रियों, तहसीलदारों और संबंधित विभागों को भी ज्ञापन दिए जा चुके हैं। हालाँकि, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने मांग की है, "इस दुर्घटना ने हमारे समुदाय के एक मासूम बच्चे की जान ले ली है। इन खतरनाक गड्ढों को तुरंत भरा जाए और कचरा डंपिंग कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।"

पुलिस ने घटनास्थल पर पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्रारंभिक जाँच जारी है। आदिवासी पारधी समुदाय ने मामले की गहन जाँच की माँग की है। नगर परिषद और डंपिंग कंपनी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।