logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमरावती के शिवनगांव में फिर भूकंप के झटके, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Akola: राजनीतिक पार्टियां नगर पालिका चुनावों के लिए बना रहीं मजबूत मोर्चा ⁕
  • ⁕ Wardha: तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही छात्राओं को उड़ाया, एक छात्रा की हालत बेहद नाजुक ⁕
  • ⁕ राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का तंज, कहा - पृथ्वीराज चव्हाण दुनिया के सबसे महान भविष्यवक्ता ⁕
  • ⁕ विदर्भ में ठंड का असर बरकरार, नागपुर सहित अन्य जिलों में तापमान में गिरावट, गोंदिया 8.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा जिला ⁕
  • ⁕ Nagpur: UCN न्यूज़ की खबर का असर; सिंचाई विभाग की 5 एकड़ ज़मीन पर कब्ज़े का मामला, हरकत में प्रशासन ⁕
  • ⁕ Amravati: दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की हत्या से दहला शहर, खोलापुरी गेट के सब्जी मंडी इलाके की घटना ⁕
  • ⁕ Gondia: अवैध रेत उत्खनन पर अब निर्णायक प्रहार, वैनगंगा नदी का होगा अंतरराज्यीय सीमांकन ⁕
  • ⁕ भाजपा कार्यालय में आज से उम्मीदवारों के साक्षात्कार शुरू, विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ मनपा के बाद ZP–पंचायत समिति चुनाव जल्द जनवरी के अंतिम सप्ताह में मतदान की संभावना ⁕
Nagpur

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 2.65 करोड़ की ठगी, दंपति पर अजनी पुलिस थाने में मामला दर्ज


नागपुर: शेयर बाजार में निवेश के नाम पर कई नागरिकों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाला एक दंपति पुलिस के रडार पर आ गया है। नागपुर के अजनी पुलिस इस दंपति के खिलाफ धोखाधड़ी की विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किए हैं और आगे की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों में रवि विष्णु मनोहरे और उनकी पत्नी स्वाती रवि मनोहरे सावित्रीबाई फुले नगर, मानेवाडा रोड, निवासी का समावेश है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपति ने खुद को शेयर मार्केट के अनुभवी ट्रेडर बताकर निवेशकों को अधिक मुनाफे का लालच दिया।

उन्होंने लोगों को निवेश करने के लिए प्रेरित किया और उनके साथ अलग-अलग करारनामे किए। भरोसा दिलाने के लिए आरोपियों ने सेबी का फर्जी लाइसेंस भी दिखाया, जो बाद में जांच में नकली साबित हुआ।

फिर्यादी समेत कई निवेशकों से आरोपियों ने कुल 2 करोड़ 65 लाख 10 हजार रुपये की राशि ली। इस रकम में से कुछ निवेशकों को लगभग 1 करोड़ 35 लाख रुपये लौटाए गए, जबकि 1 करोड़ 29 लाख 49 हजार रुपये अब तक नहीं लौटाए गए हैं।अजनी पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है जिसकी आगे की जांच क्राइम ब्रांच का EOW विभाग कर रहा है।