logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मनपा के बंद पड़े स्कूल में मिले 20 गौवंश, कत्लखाने ले जाने से पहले पुलिस ने बचाया, 10 आरोपियों पर मामला दर्ज


नागपुर: क्राइम ब्रांच की यूनिट 2 की टीम  ने गड‍्डीगोदाम परिसर में मनपा के बंद पड़े लाल स्कूल के एक कमरे में ढूंसकर रखे 20 गौवंश को जीवन दान दिया. इस कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपियों में नाजिम कुरैशी, प्यारे कुरैशी, जाकिर कुरैशी, रोशन कुरैशी, तनवीर कुरैशी, नाहिद कुरैशी, आरिफ कुरैशी, रिजवान कुरैशी, मुश्ताक कुरैशी और इरशाद कुरैशी के नाम शामिल है. सभी कसाई मोहल्ला, गड्डीगोदाम निवासी है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर ही यह छापेमारी की गई. पुलिस को एक कमरे में बुरी तरह ढूंसकर रखे 20 गौवंश मिले. इनके लिए यहां खाने या पानी आदि की कोई व्यवस्था नहीं थी. आरोपी कई दिनों से गौवंशों को कत्लखाने ले जाने से पहले रखने के लिए इस बंद पड़े स्कूल का उपयोग कर रहे थे. पुलिस ने यहां से 3.65 लाख रुपये का सामान जब्त किया. सभी गौवंशों को गौशाला भेज दिया गया.

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी. यह कार्रवाई डीसीपी निमित गोयल तथा एसीपी अभिजीत पाटिल के मार्गदर्शन में पीआई शुभांगी देशमुख, एपीआई चांभारे, गणेर, डवरे, चंगोले, कुंवर, पांडे, चव्हाण, श्रीपाद द्वारा मिलकर अंजाम दी गई।