logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

एम्स नागपुर में 22 वर्षीय एमबीबीएस इंटर्न ने किया सुसाइड, हॉस्टल के कैमरे में लगाई फांसी


नागपुर: एम्स नागपुर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहाँ एक 22 वर्षीय इंटर्न डॉक्टर ने कथित तौर पर हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  मृतक छात्र की पहचान  संकेत पंडितराव दाभाड़े, परभणी निवासी के रूप में हुई है। संकेत ने हाल ही में अपनी एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी और एम्स नागपुर में इंटर्नशिप कर रहा था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रविवार देर रात एम्स नागपुर के हॉस्टल में 22 वर्षीय इंटर्न डॉक्टर संकेत पंडितराव दाभाड़े का शव फांसी पर लटका मिला। मृतक हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद इंटर्नशिप कर रहा था और संस्थान के चारक हॉस्टल के कमरा नंबर 909 में रह रहा था।



रविवार को देर शाम तक जब संकेत अपने कमरे से बाहर नहीं आया और दोस्तों का कोई जवाब नहीं दिया, तो साथी छात्रों ने हॉस्टल वार्डन को सूचना दी। वार्डन ने दरवाजा खोला तो संकेत का शव बाथरूम के दरवाजे से फांसी पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही सोनगांव पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन संकेत का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है, जिसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी। संकेत मूल रूप से परभणी जिले के जिंतूर का निवासी था। उसके पिता एक स्कूल में शिक्षक हैं और बहन बीएएमएस डॉक्टर है। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।