logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

25 वर्षीय महिला, पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले से बरी हुई


नागपुर -नागपुर के जरीपटका में रहने वाली एक 25 वर्षीय महिला जिसके पति ने आत्महत्या कर ली थी,उसे अदालत ने पति की आत्महत्या के आरोपों से मुक्त कर दिया है.यह निर्णय नागपुर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने सुनाया है.जिसमे महिला को बड़ी राहत मिली है.महिला को उस पर लगाए गए आरोपों से ठोस सबूत उपलब्ध नहीं होने की सूरत में बरी किया गया है.

 पुलिस में दर्ज मामले के अनुसार, पत्नी को कम समय में पैसे कमा कर अमीर बनने की चाह थी। इसलिए उसने कई तरीके अपनाये उसने सैरोगेसी के माध्यम से पैसा कमाने की योजना बनाई। लेकिन इसके लिए उसका पति तैयार नहीं हुआ.वर्ष 2021 में जब लॉकडाउन चल रहा था, तब वह अपने पति के साथ नागपुर के बाहर एक अन्य शहर गई और वहां जाने के बाद पति को उसने अपने इरादे बताए। पति इस बात से सख्त नाराज हुआ। दोनों के बीच इसे लेकर ख़ासा विवाद भी हुआ.
 
मृतक की माँ की शिकायत के बाद पत्नी पर अपने ही पति को आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर दर्ज हुई थी.आरोप था कि महिला के  कुछ अन्य युवकों से भी नजदीकियां थी जिस वजह से पति  तनाव में रहने लगा। एक दिन  एक युवक ने पति के वाट्सएप पर उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो भेजा। शिकायत के मुताबिक इसी से आहत होकर पति ने इसके बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। मृतक की मां की शिकायत के आधार पर जरीपटका पुलिस ने पत्नी व एक अन्य युवक के खिलाफ भादवि 306, 109 व 34 के तहत मामला दर्ज किया। इस मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने पत्नी पर दर्ज एफआईआर खारिज करके उसे निर्दोष बरी कर दिया है.