logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर जिले में साल भर में बिजली चोरी के 4,196 मामले आए सामने, महावितरण का करोड़ों रुपए का नुकसान


नागपुर: जिले में महावितरण द्वारा की गई कार्रवाई में पिछले वित्तीय वर्ष में बिजली चोरी के 4,196 गंभीर मामले उजागर हुए हैं। इस चोरी के कारण महावितरण को लगभग 7 करोड़ 19 लाख 54 हजार रुपए मूल्य की 38 लाख 39 हजार 728 यूनिट बिजली का नुकसान हुआ है। इसके अलावा, प्रत्यक्ष व् अप्रत्यक्ष रूप से बिजली का उपयोग करने वाले 302 उपभोक्ताओं के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई है। 171 बिजली चोरों के खिलाफ मामले दर्ज किये गये हैं। इस कार्रवाई में महावितरण ने नागपुर जिले में 4,196 बिजली चोरी करने वाले ग्राहकों पर चोरी के बिल के साथ जुर्माना भी लगाया गया है। इनमें से 3,878 ग्राहकों पर समझौता करने पर 1 करोड़ 23 लाख 89 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

आंकड़ों के अनुसार बिजली चोरों में 2,345 उपभोक्ता ऐसे हैं जो तारों पर टैप करके बिजली चोरी करते हैं। इस बीच, 1,851 उपभोक्ताओं ने अवैध तरीकों का सहारा लेकर बिजली चोरी की है, जैसे मीटर से सीधे छेड़छाड़ करना, मीटर को बंद करना, मीटर को दूर से बंद करना, मीटर में छेद करके अवरोध पैदा करना या मीटर की गति धीमी करना।

इसके साथ ही, इससे भी अधिक चौंकाने वाली बात यह है कि अप्रत्यक्ष रूप से या प्रत्यक्ष उपभोग के अलावा अन्य उद्देश्यों के लिए बिजली का उपयोग करने वाले 302 उपभोक्ताओं ने 3 लाख 132 यूनिट बिजली का अवैध उपयोग किया। जिसके लिए उनसे 83 लाख 44 हजार रुपए का भुगतान वसूल कर लिया गया है।