logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, गुमगांव में चाचा ने भतीजे पर की फायरिंग; पांच लोग घायल


नागपुर: नागपुर के हिंगणा थाना क्षेत्र के गुमगांव में जमीन को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। चाचा–भतीजे के बीच हुए इस विवाद में फावड़े और बंदूक का इस्तेमाल हुआ, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

यह घटना बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुमगांव स्थित देवतळे परिवार के वाड़े में हुई। जानकारी के अनुसार प्रवीण उर्फ बबलू चंद्रकांत देवतळे ने अपनी कार चाचा नाना जगन्नाथ देवतळे के घर के पीछे आने-जाने वाले रास्ते में खड़ी कर दी थी। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसा में बदल गया।

विवाद के दौरान प्रवीण और उसके बड़े भाई नितीन देवतळे ने फावड़े से हमला कर नाना देवतळे और उनके बेटे गजानन देवतळे को घायल कर दिया। इसके बाद चाचा नाना देवतळे ने अपने पास मौजूद 12 बोर की बंदूक से भतीजे प्रवीण और उसके दोस्त विजय शंकरराव मानावर पर फायरिंग कर दी। वहीं नितीन देवतळे के सिर पर भी गंभीर चोट आई है।

इस घटना में प्रवीण देवतळे के पेट में गोली लगी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं विजय मानावर के हाथ में गोली लगने से वह भी घायल हुआ है। घायलों में से प्रवीण उर्फ बबलू देवतळे, नितीन देवतळे और विजय मानावर का इलाज माया हॉस्पिटल, बुट्टीबोरी में जारी है। वहीं फायरिंग करने वाले नाना देवतळे और उनके बेटे गजानन देवतळे को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही हिंगणा  पुलिस  मौके पर पहुंची और पंचनामा किया गया। पुलिस उपायुक्त ऋषिकेश रेड्डी और सहायक पुलिस आयुक्त सतीश गुरव ने भी घटनास्थल का दौरा किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के पास बंदूक कहां से आई, और उसके पास वैध लाइसेंस है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपी के घायल होने के कारण पूछताछ में देरी हो रही है।