logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

40 लाख के इनामी नक्सल दंपति समेत 4 नक्सली गिरफ्तार, पल्ली जंगल में कर रहें थे रेकी, सुरक्षाबलों ने धरदबोचा


गड़चिरोली: जिला पुलिस विभाग के सी-60 कमांडोस और सीआरपीएफ के जवानों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ आई है। सुरक्षाबलों ने शनिवार 19 अप्रैल को भामरागढ़ तहसील के ताड़गांव पुलिस मदद केंद्र के तहत आने वाले पल्ली जंगल परिसर में रेकी कर रहें 40 लाख रूपये इनामी एक नक्सल दंपति समेत 4 नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार नक्सलियों में दक्षिण गड़चिरोली विभागीय समिति सचिव के साथ भामरागढ़ एरिया कमेटी का समावेश है। नक्सलियों की इस गिरफ्तारी से एक बार फिर नक्सल आंदोलन बैकफूट पर सिमटते दिखायी दे रहा है।

गिरफ्तार नक्सलियों में दक्षिण गड़चिरोली का विभागीय सचिव 20 लाख रूपये इनामी तेलंगाना राज्य के लिंगापुर निवासी सायलु भुमय्या मुड्डेला उर्फ रघु उर्फ प्रताप उर्फ इरपा (55), उसकी पत्नी भामरागढ़ एरिया कमेटी की सचिव 16 लाख रूपये इनामी छग राज्य के बीजापुर जिले के कंचाला निवासी जैनी भिमा खराटम उर्फ अखिला उर्फ रामे (41), भामरागढ़ दलम की सदस्या 2 लाख इनामी भामरागढ़ तहसील के येचली निवासी झासी दोघे तलांडी (30) और भामरागढ़ दलम सदस्या 2 लाख इनामी अहेरी तहसील के कापेवंचा निवासी मनिला पिडो गावडे उर्फ सरिता (21) का समावेश है। 

शनिवार को विशेष अभियान दल के जवानों के साथ सीआरपीएफ के जवान संयुक्त रूप से ताड़गांव पुलिस मदद केंद्र के तहत आने वाले पल्ली जंगल परिसर में नक्सल खोज अभियान में तैनात थे। इस दौरान उपरोक्त चारों नक्सली संदेहास्पद स्थिति में पाये गये। जवानों ने चारों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ करने पर चारों व्यक्ति खूंखार नक्सली होने का साबित हुआ है। 11 फरवरी 2025 को दिरंगी-फुलनार जंगल परिसर में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस विभाग के एक जवान को वीरगति प्राप्त हुई थी। इस मुठभेड़ में उक्त चारों नक्सलियों का सक्रिय सहभाग था। गिरफ्तार चारों नक्सलियों के खिलाफ कोठी पुलिस थाना में धारा 103, 109, 121 (1), 132, 189(2), 190, 191 (2), 61 भारतीय न्याय संहिता की सहधारा 25, 27, 3, 5 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।