logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रपूर कैंसर अस्पताल पर साइबर हमला; डेटा लॉक कर करोड़ों की फिरौती की मांग ⁕
  • ⁕ DRI नागपुर की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रुपये का 522 किलो से अधिक गांजा जब्त किए; दो लोग गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Gondia: कलपाथरी में बाघ के हमले में युवक की मौत, बकरियों के लिए चारा लेने जंगल गया था मृतक ⁕
  • ⁕ Amravati: पेपर लीक मामले को लेकर अमरावती में NSUI का मशाल मार्च; शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग ⁕
  • ⁕ MLC Election: नामांकन वापस लेना शैलेश अग्रवाल और साहेबराव कांबले को पड़ा भारी, कांग्रेस ने दोनों नेताओं को पार्टी से किया निष्काषित ⁕
  • ⁕ विदर्भ में मौसम का यू-टर्न: अमरावती, वर्धा और चंद्रपुर समेत कई जिलों में 'ऑरेंज अलर्ट'; 40km की रफ्तार से आंधी और भारी बारिश की चेतावनी ⁕
  • ⁕ PF ब्याज पर बड़ा अपडेट: 'घोषणा' से 'जेब' तक का सफर; जानें जून-जुलाई में आपके खाते में क्या होने वाला है! ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Gondia

Gondia: शालीमार एक्सप्रेस में पकड़ी गई 50 किलो चांदी, गोंदिया रेलवे पुलिस की कार्रवाई


गोंदिया: रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने 21 लाख 40 हजार 87 रुपये कीमत की 50.355 किलोग्राम चांदी की तस्करी करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

सीमावर्ती राज्य छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के चलते विशेष सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं. इस दौरान अपराध आसूचना शाखा, गोंदिया, नागपुर एवं टास्क टीम के बल सदस्यों द्वारा शालीमार एक्सप्रेस में गहन जांच की गई.

यात्री की हरकतें संदिग्ध लगने पर जब उससे पूछताछ की गई तो उसके पास से करीब 50 किलो वजन के विभिन्न छोटे चांदी के बर्तन मिले और उसके पास मौजूद बिल दस्तावेज में भी संदिग्धता पाई गई. इस मामले में रेलवे पुलिस ने केस दर्ज कर व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है.