logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जमीन बंटवारे को लेकर मांगे 60 हजार, एनसीबी ने सर्वेयर को किया गिरफ्तार


नागपुर: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वतखोरी के एक मामले में कामठी के भूकर मापक कार्यालय के सर्वेयर को 60,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता को उसकी पत्नी और उसकी बहन के नाम से जमीन के बटवारे करने के एवज में रिश्वत की मांग की गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कामठी के  पावगांव  स्थित शिकायतकर्ता की एक जमीन के हिस्से वाटप करने के लिए उन्होंने कामठी के उप अधीक्षक भूमि अभिलेख कार्यालय के भूकर मापन अधिकारी वैभव पलसापुरे से संपर्क किया था। तब इस काम के लिए उन्होंने शिकायत कर्ता से 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

रिश्वत नहीं देने की इच्छा के चलते ही शिकायत कर्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से कर दी थी. इसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने ट्रैप लगाकर वैभव को 60000 रुपए की रिश्वत लेते हुए  वाठोडा पुलिस थाने के आराधना नगर में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

नागपुर शहर में डॉ दिगंबर प्रधान ने शुक्रवार को ही  एसीबी अधीक्षक के रूप में अपने कार्यभार संभाला है. Ucn न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई योजनाये और सुविधाएं सरलता से आम लोगों को मिलनी चाहिए भ्रष्टाचार अथवा धांधली के चलते यदि सामान्य नागरिकों को कोई परेशानी होती है तो तुरंत एंटी करप्शन ब्यूरो से इसकी शिकायत दर्ज करवये.इसके साथ ही उन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो का हेल्पलाइन नंबर और अपना व्यक्तिगत नंबर भी नागरिकों के लिए शेयर किया है.