logo_banner
Breaking
  • ⁕ सूखा प्रभावित क्षेत्र का राजस्व मंत्री बावनकुले ने लिया जायजा, कहा - किसानों की मदद में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ⁕
  • ⁕ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का आंदोलन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाया कुमार का पुतला ⁕
  • ⁕ वडेट्टीवार के करीबी निखिल सुरमवार के घर भाजपा विधायक की ‘गुफ्तगू’; सावली में कांग्रेस के सियासी साम्राज्य पर मंडरा रहा खतरा? ⁕
  • ⁕ नागपुर जिले के 13 सहित विदर्भ के 95 तहसीलों में अकाल घोषित, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जारी किया जीआर ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र का 75 प्रतिशत क्षेत्र अकाल घोषित, महायुति सरकार ने जीआर किया जारी; कर्जवसूली रोक , परीक्षा फीस माफ़ सहित लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gondia

Gondia: गुप्त धन से करोड़ों कमाने की बात कहकर बुजुर्ग से लूटे 7 लाख रुपए, जमीन पीतल की मूर्तियां निकाल बनाया बेवकूफ


गोंदिया: गोंदिया जिले के खुर्शीपार ने एक बूढ़े व्यक्ति को गुप्त धन के माध्यम से करोड़पति बनने का सपना दिखाकर ठगी करने वाले एक जादूगर सहित दो लोगों के खिलाफ अघोरी प्रथा निवारण अधिनियम के तहत देवरी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इन ठगों ने 80 साल के एक बुजुर्ग को गुप्त धन से करोड़पति बनने का लालच देकर एक महीने में 7 लाख रुपये ऐंठ लिए गए।

खुर्शीपार के ज्ञानीराम उके (80) घुटने की समस्या से पीड़ित थे और जब उन्होंने अपने रिश्तेदारों से पूछा कि उन्हें घुटने की समस्या से छुटकारा पाने के लिए दवा कहां मिलेगी, तो रिश्तेदारों ने उन्हें इस झाड़फूक करने वाले का नंबर दिया। वह अपने रिश्तेदारों के माध्यम से आरोपी से अच्छी तरह परिचित हो गए।

ज्ञानीराम उके ने उससे घुटने के दर्द की दवा ली। उन्हें राहत भी मिली। उनका विश्वास जीतने के बाद पारडीसिंगा, काटोल निवासी आरोपी गोपाल वैद्य (55) ने उन्हें अपना विजिटिंग कार्ड भी दिया। 

दवा खरीदने गए ज्ञानीराम उके को आरोपी ने लालच दिया कि तुम्हारे घर में गुप्त धन है। वह दिलाने में वो मदद कर सकता है। इसके लिए उसने अपने एक तांत्रिक दोस्त से मिलाने की बात कही और उके को करोड़पति बनना का लालच दिया। उस पर भरोसा कर खुर्शीपार के ज्ञानीराम उके ने गुप्त धन निकालने की अनुमति दे दी। आरोपियों ने गुप्त धन के नाम पर उनसे 7 लाख रुपये लूटे, जमीन से विभिन्न प्रकार की पीतल की मूर्तियां निकालीं और ऐसी ही बेवकूफ बनाकर उनके साथ धोखाधड़ी की।

इस मामले में देवरी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, महाराष्ट्र मानव बलि और अन्य अमानवीय और अघोरी प्रथाओं की धारा 34 और जादू टोना निवारण और उन्मूलन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।