logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर 70 लाख रुपये की ठगी, आरोपियों कैंसिल सीट दिलाने का दिया झांसा


नागपुर: शिक्षा हर किसी के लिए जरूरी है और अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए परिजन किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसा ही एक मामला नागपुर के जरिपटका  पुलिस थाना अंतर्गत सामने आया है, जहां अपनी बच्ची को मेडिकल के पीजी कोर्स  में एडमिशन दिलाने के नाम पर एक पिता से 70 लाख रुपए ढग लिए गए। हालांकि पैसे देने के बाद भी जब दाखिला नहीं मिला तभी यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। 

जरिपटका निवासी कारोबारी सतीश लालवानी अपनी एमबीबीएस बेटी को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए अच्छे कॉलेज की तलाश में थे। इसी दौरान उनकी पहचान मेडिकल चौक निवासी सौरभ कुलकर्णी से हुई। जिसने उनकी बेटी को केंपेगौड़ा इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस किम्स चिकित्सा महाविद्यालय बेंगलुरु में एमडी टर्मिनोलॉजी में दाखिला दिलवाने का झांसा दिया था। 

इसके लिए उसने अपने दूसरे साथियों के.कृष्णमूर्ति, नुन्ना अनीश और जुनैद से उनकी जान पहचान करवाई। और एडमिशन कराने के नाम पर 2 करोड़ 36  लाख रुपए में सौदा तय किया। इसके लिए आरोपियों ने पहले उनसे 70  लाख रुपए भी लिए। बाद में जब उनकी बच्ची को कोई भी दाखिला नहीं मिला तब यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। 

आरोपियो ने कैंसिल सीट को फरियादी की बेटी को दिलाने का झांसा दिया था और इसके लिए बोगस दस्तावेज भी उपलब्ध करवाए थे। आरोपी के कृष्णमूर्ति को कॉलेज का अध्यक्ष बताते हुए मिलवाया गया था. उसी के बाद उन्होंने मिलकर इस पूरी धोखाधड़ी को अंजाम दिया था. अब पुलिस इस मामले में पूरे गिरोह के होने की संभावना व्यक्त कर रही है जिसकी जांच की जारी है।  

देखें वीडियो: