logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रामटेक में दिनदहाड़े ट्रेवल्स बस के 80 यात्रियों से लूटपाट, एक लाख रुपये से अधिक की लूट


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक तहसील अंतर्गत आने वाले आमडी गांव के पास राष्ट्रीय महामार्ग 44 पर दिनदहाड़े 7 लोगों ने मिलकर 80 यात्रियों से भरी बस को लूट लिया, जिसके कारण क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामटेक थाना अंतर्गत आने वाले आमडी गांव के पास आबा टूर्स एंड ट्रेवल्स की बस में आमडी गांव के पास से दो अज्ञात व्यक्ति तथा पेट्रोल पंप से और दो अज्ञात व्यक्ति बस में सवार होकर यात्रियों से टिकट के पैसे की मांग करने लगे। यात्रियों द्वारा पैसा देने का विरोध करने पर यात्रियों से मारपीट की जाने लगी। चाकू की नोक पर हुई इस लूट प्रकरण में कुल 1 लाख 96 हजार 750 रूपए की लुट की गई है। लूट के बाद सभी आरोपी बस से उतरकर फरार हो गए। 

प्रकरण में रामटेक पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार एवं रविवार को कड़ी मेहनत कर 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रकरण में बस चालक एवं किलनर की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। इस प्रकरण में रामटेक डीवाईएसपी आशीत कांबले एवं रामटेक थानेदार हृदयनारायण यादव ने किसी भी प्रकार कि प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है।