logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर में 800 किलो मिलावटी बर्फी ज़ब्त, खाद्य प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


- पवन झबाडे 

चंद्रपुर: त्योहारों के मौसम में मिठाई की बढ़ती मांग का फायदा उठाकर कुछ व्यापारी मिलावट कर मुनाफा कमाने की कोशिश में लगे हैं। इसी कड़ी में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 800 किलो घटिया दर्जे की ‘बर्फी’ ज़ब्त की गई।

गोपनीय जानकारी के आधार पर सावली गाव में जाल बिछाकर चंद्रपुर से गढ़चिरोली जा रहे एक वाहन की तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में भारी मात्रा में बर्फी बरामद हुई, जिसे गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में ले जाया जा रहा था। इससे मिठाई की गुणवत्ता खराब होने और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने की संभावना थी। 

इसके अलावा, मिठाई में मिलावट होने का भी संदेह खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जताया है। जब्त मिठाई के नमूने प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से त्योहारों के दौरान मिलावटखोरी करने वालों में हड़कंप मच गया है।