logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

गोंदिया के डांगुर्ली में 20 दिन के नवजात का अपहरण, अज्ञात चोर घर में घुसकर ले गए नवजात शिशु!


गोंदिया: गोंदिया ज़िले से एक बेहद गंभीर और चिंताजनक मामला सामने आया है। जहां डांगुरली गांव में 20 दिन के नवजात के अपहरण से सनसनी फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही रावनवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोंदिया ज़िले के डांगुर्ली गांव में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर केवल 20 दिन के नवजात शिशु का अपहरण कर लिया। रिया राजेंद्र फाये ने कुछ दिन पहले गंगाबाई महिला अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया था। अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद परिवार अपने घर वापस लौट आया था।

इसी दौरान रात में अज्ञात आरोपी घर में दाखिल हुए और नवजात शिशु को लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही परिजनों ने तुरंत रावणवाड़ी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी है। इलाके में तलाशी, पूछताछ और सुरक्षा उपायों को भी सख़्त किया गया है। 

देखें वीडियो: