logo_banner
Breaking
  • ⁕ अम्मा की दरगाह में 'दरिंदगी'! उर्स में आई महिला से गैंगरेप और जबरन धर्मांतरण; संचालक समेत 3 गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप ⁕
  • ⁕ Gadchiroli: जिले की प्यास बुझाएगा गोसे खुर्द बांध, 40 क्यूसेक पानी छोड़ा गया ⁕
  • ⁕ युद्ध की परिस्थिति है, ईंधन का संकट है और कांग्रेस के पास बहुमत नहीं; बावनकुले बोले- चुनाव एक तरफा है, इसलिए होने दें निर्विरोध ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चा बेचने का पाप छुपाने के लिए दरिंदे ने 15 वर्षीय पीड़िता का किया 'मुंडन' ,मुख्य मास्टरमाइंड अजय फुलझेले को पुलिस ने दबोचा ⁕
  • ⁕ बढ़ती तपिश से लोग बेहाल, लेकिन कूलर बाजार में बंपर उछाल; पिछले साल से तीन गुना ज्यादा बिक्री ⁕
  • ⁕ प्रफुल्ल गुडधे बने नागपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष, जिम्मेदारी के लिए पार्टी को दिया धन्यवाद; कहा- सभी को साथ लेकर करूँगा काम ⁕
  • ⁕ Amravati: भीषण गर्मी के बीच शिवटेकड़ी जॉगिंग ट्रैक पर लगाए गए वाटर फॉगर्स, नागरिकों को मिली राहत ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Yavatmal

चाकू की नोक पर लूटा 6 लाख से भरा बैग, वणी के वसंत गंगा विहार की वारदात


वणी: शहर के वसंत गंगा विहार में रात के समय कुछ लुटेरों ने चाकू की नोक पर एक व्यापारी से 6 लाख 50 रुपए से भरा बैग ले कर भाग गए। यह घटना रात करीब 10 बजे के आस पास की है। शहर के ठाकुरवार कॉम्प्लेक्स में कारोबार करने वाले व्यापारी अंकुश बोधे रात में अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे।

इस दौरान उनके पास छह लाख रुपये नकद थे। दूकान बंद करके जब वह नकदी का बैग लेकर  वसंत गंगा विहार की ओर जा रहे थे, तभी कुछ लुटेरों ने उन्हें गंगा विहार के पास सड़क पर रोक लिया और चाकू के नोक पर उन्हें डरने की कोशिश की, और जबरन उनके पास से 6 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया साथ ही लुटेरों ने अंकुश के गले से चेन भी छीन ली और तुरंत वह से फरार हो गये।

जिसके बाद अंकुश ने इस घटना की शिकायत पुलिस थाने में की जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है, साथ की अज्ञात आरोपियों की खोज शुरू कर दी गयी है।