logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

संतरागाछी-नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस को बम उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति निकला आरोपी


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब संतरागाछी-नांदेड़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस  को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना रेलवे सुरक्षा बल को मिली। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम हरकत में आ गई और पूरे ट्रेन की बारीकी से तलाशी ली गई। राहत की बात यह रही कि जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और ट्रेन को सुरक्षित आगे के सफर के लिए रवाना कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन में सफर कर रहे एक मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति ने यह अफवाह फैलाकर हड़कंप मचा दिया। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति अपने 10 अन्य साथियों के साथ मजदूर के रूप में यात्रा कर रहा था। सफर के दौरान उसने तीन बार चेन पुलिंग की और पैंट्री कार से गुजरते समय एक कर्मचारी से झगड़ा भी किया। इसी दौरान उसने धमकी दी कि ट्रेन में उसके और साथी भी मौजूद हैं और वह इस ट्रेन को बम से उड़ा देगा।

धमकी की जानकारी मिलते ही एस्कॉर्टिंग टीम ने तत्परता दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ लिया और उसके साथियों को भी हिरासत में लेकर गोंदिया स्टेशन पर उतार दिया गया। नागपुर रेलवे स्टेशन को पहले ही सतर्क कर दिया गया था। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर पहुंचते ही बम स्क्वॉड ने पूरी ट्रेन की जांच की। जांच में कुछ भी संदिग्ध न मिलने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रवाना कर दिया गया।

बाद में जांच में यह स्पष्ट हुआ कि धमकी देने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसके इस कृत्य ने यात्रियों और रेलवे पुलिस को भारी परेशानी में डाल दिया। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना रेलवे अधिकारियों को दें और अफवाह फैलाने वालों से सतर्क रहें।