logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लोन दिलाने के नाम पर व्यवसायी से 16 लाख रुपये की ठगी, कलमना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज


नागपुर: कलमना के एक 56 वर्षीय व्यवसायी को ऋण दिलाने के नाम पर दो लोगों ने 16 लाख रुपये का चुना लगा दिया। पीड़ित व्यवसायी का नाम कीर्ति भाई जीवराज पटेल। पटेल गायत्री टिम्बर मार्ट और एक कपास जिनिंग सेंटर चलाते हैं। वह कई दिनों से बैंक से ऋण पाना चाहता थे, जो उन्हें नहीं मिल रहा था।

आरोपियों की पहचान 45 वर्षीय धनंजय पंडित और 35 वर्षीय सचिन शिवरत्न ठाकरे के रूप में हुई है। इन दोनों ने पटेल से संपर्क किया और उन्हें आश्वासन दिया कि वे कमीशन के बदले में लोन दिलाने में मदद कर सकते हैं। उनके वादों पर भरोसा करके पटेल ने उनके खातों में कुल 16,10,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। 

पैसे जमा करने के कुछ दिन बीत जाने के बाद भी कोई लोन नहीं दिया गया। जब पटेल को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो उन्होंने कलमना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और आगे की जांच कर रही है।