logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: बापू कुटी नगर से अवैध हथियारों का जखीरा बरामद, पांचपावली पुलिस की कार्रवाई, एक गिरफ्तार


नागपुर: महानगरपालिका चुनाव के मद्देनज़र नागपुर पुलिस द्वारा शहरभर में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पांच पावली थाना पुलिस ने बापू कुटी नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक युवक को हिरासत में लिया है, जिसकी पहचान कमलेश तांबे के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के घर से अवैध हथियार बरामद किए गए, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी कमलेश तांबे ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2022 में उसके भाई की मृत्यु हो गई थी और उसी ने ये अवैध हथियार घर में रखे  थे। हालांकि, हथियारों की जानकारी होने के बावजूद आरोपी द्वारा इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। पुलिस को संदेह है कि आरोपी जानबूझकर जांच को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। चुनावी माहौल को देखते हुए इस तरह के हथियारों की बरामदगी को पुलिस गंभीरता से ले रही है।

फिलहाल पांच पावली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इन हथियारों का उपयोग किस उद्देश्य से किया जाना था।