logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: एमबीबीएस एडमिशन के नाम पर साढ़े 25 लाख रुपये की ठगी, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज


नागपुर: मेडिकल कॉलेज में एडमिशन दिलाने के नाम पर एक युवती से साढ़े 2५ लाख लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर नागपुर के सक्करदरा पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का यह मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता समध्दी राजु पराते सावनेर, की रहने वाली है और वह एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहती थी। उसने एक समाचार पत्र में नागपुर स्थित पीपललिंक प्लेसमेंट प्राइवेट लिमिटेड का विज्ञापन देखा, जिसमें मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिलाने का दावा किया गया था। इसके बाद पीड़िता आरोपी अतुल रमेशराव  इंगोले  से मिली। आरोपी ने उसे बताया कि आरजेएस कॉलेज, कोपरगांव का कोलंबस सेंट्रल यूनिवर्सिटी, अमेरिका के साथ करार है। आरोपी वेंकट रेड्डी (हैदराबाद)  निवासी और उमंग पटेल (अहमदाबाद) निवासी को यूनिवर्सिटी का डायरेक्टर और सीईओ बताया गया।

पीड़िता से बारी-बारी से रजिस्ट्रेशन, ट्रेनिंग, हॉस्टल और फीस के नाम पर नकद व ऑनलाइन 28 लाख 60 हजार रुपये लिए गए। आरोपी ने फर्जी रसीद, मार्कशीट और छात्र आईडी ईमेल से भेजकर पीड़ित का विश्वास जीता। संदेह होने पर युवती ने एडमिशन रद्द करने को कहा तो केवल 3 लाख रुपये लौटाए गए, बाकी करीब साढ़े 2५ लाख रुपये हड़प लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।