logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: पांचपावली पुलिस थाने में मामला हुआ दर्ज, पांच पावली छेड़खानी मामला


नागपुर: पांचपावली इलाके की एक आवासीय सोसायटी में एक युवती को परेशान करने और उसकी अश्लील तस्वीरें खींचकर सोसाइटी के एक ग्रुप पर डालने कर बदनाम करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि उनके पड़ोसी ने उनकी बेटी को लगातार परेशान किया, जिससे उसकी पढ़ाई तक प्रभावित हुई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है। 

यह मामला पांच पावली परिसर स्थित एक  हाउसिंग सोसायटी का है। 47 वर्षीय फरियादी ने अपने पड़ोस  में ही रहने वाले हरजेंद्र नामक व्यक्ति के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी हरजेंद्र ने सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरे का इस्तेमाल करते हुए फरियादी और उनकी बेटी की तस्वीरे उनकी सहमति के बिना निकाल कर उन्हें सोसाइटी के एक ग्रुप में शेयर किया। 

इसके चलते युवती और उसके परिवार को गहरी मानसिक पीड़ा हुई और इसका उनकी बेटी की पढ़ाई पर भी बुरा असर पडा। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार डर और शर्म महसूस कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उत्पीड़न और गोपनीयता का उल्लंघन करने की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया  है जिसमे आगे की जांच की जा रही है।