logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिला मध्यवर्ती बैंक अध्यक्ष रवींद्र शिंदे के खिलाफ भद्रावती पुलिस थाने में मारपीट का मामला दर्ज


चंद्रपुर: बाजार समिति के चुनाव में एक संचालक से मारपीट करने के आरोप में जिला मध्यवर्ती बैंक के अध्यक्ष रविंद्र शिंदे के खिलाफ भद्रावती पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। भद्रावती के पूर्व नगराध्यक्ष तथा कृषि उत्पन्न बाजार समिति के संचालक ज्ञानेश्वर डुकरे ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।

शिंदे जब शिवसेना (उबाठा) के जिला प्रमुख थे, तब डुकरे उनके साथ थे। बाद में शिंदे भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद बाजार समिति के तत्कालीन सभापति और वर्तमान शिवसेना (उबाठा) जिल्हा प्रमुख भास्कर ताजने के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद आज सभापति पद का चुनाव संपन्न हुआ।

इससे पहले कांग्रेस और उबाठा गुट के कई संचालक शिंदे के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए थे। इनमें डुकरे भी शामिल थे। सूत्रों के अनुसार, डुकरे को सभापति पद का लालच दिया गया था। लेकिन भाजपा ने अंतिम समय में राजू डोंगे को सभापति पद का उम्मीदवार बनाया। इससे नाराज होकर डुकरे ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

चुनाव संपन्न होने के बाद जब ताजने और डुकरे बातचीत कर रहे थे, उसी समय शिंदे वहां पहुंचे। उन्होंने दोनों को गालियां दीं और डुकरे से मारपीट करने का आरोप है। इस मामले में डुकरे ने भद्रावती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 352, 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है।