logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जान की धमकी देकर पैरोल पर निकले अपराधी ने माँ-बेटी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक अपराधी पैरोल पर छूट कर बाहर आया था जहां उसने अपनी परिचित महिला व उसकी नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। यह घटना नागपुर के जरीपटका पुलिस थाना परिसर की है जहां इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोस्को की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया यह शातिर अपराधी 33 वर्षीय कुणाल गोस्वामी  है जो कि इंदिरा नगर जरीपटका परिसर में रहता है। कुणाल ने साल 2014 में अपने की दोस्त की हत्या कर दी थी जिसके बाद उसे उम्रकैद की सजा भी हुई। 25 जनवरी को कुणाल पैरोल पर जेल से छूट कर बाहर आया था। जहां उसने  अपनी परिचित महिला  के घर जा कर  उसकी 14 वर्षीय बेटी और महिला के साथ मारपीट कर जबदस्ती दुष्कर्म करने की कोशिश की।

दरअसल, एक साल पहले भी कुणाल जेल से 2 महीने के लिए बेल पर छूट कर बाहर आया था और इस दौरान उसने महिला व उसकी नाबालिग बेटी के साथ जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाए थे, और यह बात किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

अपराधी प्रवृत्ति का होने के कारण हालांकि तब महिला ने किसी से भी यह घटना नहीं बताई थी। आखिरकार  तंग आकर महिला ने इसकी पुलिस से कर दी। पुलिस ने  शिकायत के आधार पर दुष्कर्म और पोस्को के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर  रही है।

देखें वीडियो: