logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के दो दोपहिया वाहन मिले, सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग


नागपुर: पांचपावली पुलिस थाने ने मेहंदी बाग स्थित समर्पण अस्पताल की पार्किंग से चोरी हुई दुपहिया गाड़ी के मामले में शातिर चोर को  गिरफ्तार किया है.उसकी निशानदेही पर चोरी के दो दुपहिया वाहन पुलिस ने बरामद किए हैं. सीसीटीवी फुटेज से आरोपी का सुराग मिला था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 सितंबर को फरियादी रजा फारुक खान की दुपहिया गाड़ी  को अज्ञात चोर समर्पण अस्पताल की पार्किंग से चोरी कर ले गए थे. रजा  फारुख खान समर्पण अस्पताल में अकाउंटेंट का काम करते हैं. इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी. 

पुलिस ने गोपनीय जानकारी के आधार पर राकेश हंसराज डोंगरे नामक चोर को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने इस चोरी की बात की कबूली दी .उसके पास से चोरी की मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है. 

सख्ती से पूछताछ करने पर  उसने एक और मोटरसाइकिल चोरी करने का बताया जिसे भी उसकी निशानदेही पर जप्त किया गया है. दरअसल चोरी की इस घटना के समय सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगे थे और इसी सुराग के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.