logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बड़े शोरूमों से माल उड़ाने वाला शातिर चोर दिल्ली से गिरफ्तार, चोरी के दो मामलों का हुआ खुलासा


नागपुर: देशभर में घूम कर बड़े शोरूम से दिनदहाड़े महंगे मोबाइल फोन और लैपटॉप चुराने वाले शातिर चोर को नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। चोरी की एक वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी और इसी सुराग के बाद आरोपी की पहचान कर उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम ने गोपनीय जानकारी के आधार पर दिल्ली से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है. पकड़ा गया आरोपी हुसैन मकसूद अली (35) गली नंबर 7, गौतम विहार नॉर्थ ईस्ट दिल्ली है. 

सदर परिसर के शॉप नंबर दो, नेक्सन पॉइंट सिविल लाइन के इंस्पायर एप्पल स्टोर में फरियादी रोहित दिलीप गुप्ते (37) बेसा निवासी काम करते हैं। 28 अक्टूबर की रात करीब 8:00 बजे के दौरान वह दुकान में ग्राहकों को मोबाइल फोन दिखा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपना 16 प्रो मैक्स कंपनी का आईफोन जिसकी कीमत 140000 रुपए है चार्जिंग पर लगाया था। 

अज्ञात चोर ने नजर चुराकर उनका यह आईफोन चुरा लिया था। इसकी शिकायत उन्होंने सदर पुलिस से की थी। जांच के दौरान ही क्राइम ब्रांच यूनिट 4 की टीम ने सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग और गोपनीय  जानकारी के आधार पर इस चोरी में लिप्त आरोपी हुसैन मकसूद अली को दिल्ली से जाकर गिरफ्तार किया है। 

पूछताछ में उसने चोरी करने के बाद कबूल की  है। साथ ही उसने इमामवाड़ा परिसर के रिलायंस डिजिटल व्ही. आर. मॉल से एक लैपटॉप चोरी करने की भी कबूली दी. पुलिस ने उसके पास से चोरी का मोबाइल फोन  व एक अन्य मोबाइल फोन सहित 1 लाख 50000 रूपयों का माल बरामद किया है। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए सदर पुलिस के हवाले किया गया है. 

देखें वीडियो: