logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान


नागपुर: सावनेर थाना क्षेत्र के चंपा में सनसनी फैल गई है, यहां एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर जांच की। मृतक की पहचान अमरसिंह सुखराम मरस्कोल्हे (58) के रूप में हुई है, जिनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट हाल ही में खापरखेड़ा में दर्ज हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सावनेर थाना क्षेत्र के चंपा शिवार में एक व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर, सावनेर थाने की एपीआइ मंगला मोकासे अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। शव की अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था को देखते हुए, सावनेर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। आवश्यक पंचनामा और जाँच के बाद मृतक की पहचान अमरसिंह सुखराम मरस्कोल्हे (58 वर्ष, चिचोली बाबूलखेड़ा, कामठी, नागपुर के निवासी के रूप में हुई। 

जाँच में पता चला की मृतक पिछले कई दिनों से लापता थे, जिसकी शिकायत  19 अक्टूबर 2025 को खापरखेड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भेजा गया है। सावनेर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। 

देखें वीडियो: